भारत

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: भाजपा की रंजीत कल्याणी जीतीं, वार्ड 21 पर निर्दलीय को विजय

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: भाजपा की रंजीत कल्याणी जीतीं, वार्ड 21 पर निर्दलीय को विजय

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम के दो वार्डों में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच उपचुनाव संपन्न हुए। जिसके गुरुवार को नतीजे घोषित हो गए हैं। वार्ड 19 से भाजपा उम्मीदवार रंजीत कल्याणी जीती हैं। वहीं वार्ड 21 से निर्दलीय प्रत्याशी रीमा गौतम विजयी रहीं। वार्ड-19 पटेलनगर में 30.57 और वार्ड-21 भोवापुर में 27.01 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान हुआ था। सुबह आठ से शाम पांच बजे तक 28.79 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

वार्ड 19 में पिछले चुनाव में भाजपा की उर्मिला वाल्मीकि ने जीत दर्ज की थी, लेकिन बीमारी के कारण उनका निधन हो गया था। इसके बाद यह सीट खाली हुई। वार्ड 21 में आनंद कुमार गौतम के पार्षद बनने के कुछ महीनों बाद ही बीमारी के चलते में उनका निधन हो गया था। मतदाताओं में उपचुनाव को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया था। सुबह आठ बजे मतदान हुआ। ठंड में ही लोग वोट डालने के लिए सुबह ही लाइन में खड़े हो गए थे। ईवीएम पर वोट डालने के बाद घरों को लौटे गए। हर मतदान केंद्र पर पुलिस सख्त नजर आई। पुलिस ने मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की भीड़ जमा नहीं होने दी। वार्ड-19 में 13,232 मतदाताओं और वार्ड-21 में 13,084 मतदाताओं ने ईवीएम से वोट किया।

ईवीएम कम चार्ज होने से हुई थी समस्या

दो वार्डों में हुए उपचुनाव के लिए प्रशासन की तरफ से बेहतर व्यवस्था की गई थी। सभी मतदान केंद्रों पर सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो गया था। मतदान केंद्र से किसी प्रकार की शिकायत अधिकारियों को नहीं मिली। हालांकि मतदान के दौरान एक पोलिंग बूथ पर ईवीएम की बैटरी की चार्जिंग कम होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद बैटरी बदलवा दी गई थी। सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट ने नियमित रूप से मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players