उत्तर प्रदेश, नोएडा: प्रवासी पक्षियों के आगमन का समय नजदीक लेकिन झील सूखी

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।सर्दी का मौसम आ रहा है, ऐसे में ओखला पक्षी विहार में प्रवासी पक्षियों का आगमन शुरू होने वाला है। हालांकि स्थिति यह है कि ओखला पक्षी विहार में प्रवासी पक्षियों के आगमन की तैयारी अब तक पूरी नहीं हुई है।

यहां की झील पूरी तरह सूखी पड़ी है और पानी में रहने वाले देसी पक्षियों को भी पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। बतादें कि सर्दी के महीनों में जब विदेशों में बर्फबारी होने लगती है तो पानी में रहने वाले प्रवासी पक्षी भारत की ओर रुख कर लेते हैं। भारत में अधिकतर प्रवासी पक्षी दिल्ली-एनसीआर की तरफ आते हैं। यहां पर अलग-अलग शहरों में सुंदर झीलें हैं। ऐसे में पानी में रहने वाले पक्षी यहां पर आसानी से रहते हैं। सर्दियों के मौसम में ओखला पक्षी विहार में तरह-तरह के प्रवासी पक्षी आते हैं, ऐसे में सर्दियों के समय यहां पर पर्यटकों की संख्या भी बढ़ जाती है। वन विभाग के अधिकारी पीएस नेगी का कहना है कि पानी छोड़ने के लिए सिंचाई विभाग से बात की गई है। यह पानी सिंचाई विभाग की ओर से बंद किया गया है। हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़ दिया जाएगा तो झील में पानी आ जाएगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img