राज्यउत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश : पूर्व सांसद ने आईटी सेक्टर को इंडस्ट्रियल एरिया घोषित करने की उठाई मांग

Hapur News : बुधवार को रेलवे रोड स्थित सिटी प्लाजा में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर ने धौलाना और हापुड़ विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े गंभीर मुद्दों को सामने रखा। उन्होंने कहा कि जनपद हापुड़ की धौलाना विधानसभा क्षेत्र के 70 गांवों और हापुड़ विधानसभा क्षेत्र के 12 गांवों को वर्ष 2006 में ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहित घोषित किया गया था, लेकिन आज तक अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है।

उन्होंने बताया कि धौलाना क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने के लिए ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण से एनओसी लेना अनिवार्य है, लेकिन बीते 20 वर्षों में प्राधिकरण ने एक भी एनओसी जारी नहीं की। एनओसी न मिलने के कारण क्षेत्र में कोई भी औद्योगिक इकाई स्थापित नहीं हो पाई है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर नहीं मिल सके हैं।

पूर्व सांसद ने कहा कि अब स्थिति और भी चिंताजनक हो गई है क्योंकि इन 82 गांवों को ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण की महायोजना 2041 में आईटी सेक्टर घोषित कर दिया गया है। आईटी सेक्टर घोषित होने से यहां पर पारंपरिक उद्योग नहीं लग सकेंगे, जिसका सीधा असर किसानों और युवाओं के रोजगार पर पड़ेगा। उन्होंने आशंका जताई कि इससे क्षेत्र में बेरोजगारी और पलायन की समस्या और बढ़ सकती है।

उन्होंने जानकारी दी कि इस मुद्दे को लेकर उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है, जिसमें हापुड़ और धौलाना विधानसभा क्षेत्र के 82 गांवों को आईटी सेक्टर की जगह इंडस्ट्रियल एरिया घोषित करने की मांग की गई है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात के लिए समय भी मांगा है। समय मिलने पर वह लखनऊ जाकर पूरे मामले की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान जिला पंचायत सदस्य पति सुरेश तोमर, चमन सिंह तोमर सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players