राज्यउत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में पैसे लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल

Hapur News : हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मेरठ रेफर किया गया है। इस घटना का एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच कर रही है।

यह घटना बक्सर नहर पुल के पास हुई। मीट का कारोबार करने वाले दो पक्षों में पहले पैसों के लेनदेन को लेकर कहासुनी हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने शुरुआत में मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए।

मारपीट के दौरान हापुड़ के अलीनगर निवासी फैजान पुत्र शाहिद के सिर में गंभीर चोट लगी। घायल फैजान को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया।

घटना का किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों को लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से एक-दूसरे पर हमला करते हुए देखा जा सकता है। वहीं, एक पक्ष ने 112 नंबर पर लूट की सूचना भी दी है।

सीओ गढ़मुक्तेश्वर स्तुति सिंह ने बताया कि दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players