नोएडा पुलिस ने पकड़ा 1.82 क्विंटल गांजा:तीन तस्कर किए गिरफ्तार, उड़ीसा से लाते थे, आंकी गई 40 लाख कीमत

नोएडा पुलिस ने पकड़ा 1.82 क्विंटल गांजा:तीन तस्कर किए गिरफ्तार, उड़ीसा से लाते थे, आंकी गई 40 लाख कीमत

नोएडा। थाना फेस-2 पुलिस व स्वॉट-2 टीम ने संयुक्त आपरेशन के दौरान गांजा तस्करी करने वाले 03 तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 01 क्विंटल 82 किलो 350 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। इसकी बाजार में कीमत करीब 40 लाख रुपए है। ये तस्करी का मॉल कैंटर से लाते ले जाते थे। इनके नाम अजय कुमार, नीरज वत्स उर्फ नीरू और हिमांशु जाटव है। इनकी गिरफ्तारी निम्मी विहार पुश्ते से कुलेसरा की तरफ नलकूप के पास से की गई।

नशे के आदी लोगों को बेचते थे गांजा

डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि ये तीनों एनसीआर क्षेत्र में घूम फिरकर नशे के आदी लोगों को गांजा बेचकर पैसा कमाते है। ये तीनों सोनू उर्फ मौहम्मद सादाब व जेपी नाम के व्यक्ति के साथ मिलकर अवैध गांजे को कटक उड़ीसा से सस्ते दामों पर यहां लाते है।
आइसर कैंटर में बोरे में पैकेटों में छिपाकर दिल्ली एनसीआर में ये गांजा लाते है। जिससे किसी को शक न हो और पकड़े न जा सके। पकड़े जाने के डर से आपस में वॉट्सऐप कॉल से बात करते है। ताकी पुलिस इनको ट्रैक न कर सके।

रेल मार्ग से लाते थे गांजा

उड़ीसा से गांजा लाने के लिए प्राइवेट वाहन व रेलमार्ग का प्रयोग करते है। एनसीआर के पास से छोटे स्टेशन पर ये उतरते है। ताकि इनको पकड़ा न जा सके। इसके बाद एनसीआर में सप्लाई करते है। ये लोग कॉलेज, पीजी और अन्य स्थानों पर ऑन डिमांड गांजा और घूम-घूम कर भी गांजा की सप्लाई करते है। फरार हो तस्करों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। इसके लिए टीम लगाकर ठिकानों पर दबिश दे रही है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img