विधायकों के साथ बैठक के बाद सीएम केजरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा ‘ना ये हमारी सरकार गिरा पाए, ना ये हमारे विधायक तोड़ पाए

विधायकों के साथ बैठक के बाद सीएम केजरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा ‘ना ये हमारी सरकार गिरा पाए, ना ये हमारे विधायक तोड़ पाए

रिपोर्ट: रवि डालमिया

लोकसभा चुनाव के बीच जेल से बाहर आए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के विधायकों संग अहम बैठक की है। इस बैठक में केजरीवाल ने एक तरफ जहां विधायकों की तारीफ की तो वहीं दूसरी तरफ यह भी कह दिया है कि आने वाले समय में आप ही देश का भविष्य है। केजरीवाल ने विधायकों का हौसला बढ़ाया है और कहा है कि तेजी से तरक्की करने पर थोड़ी तकलीफ सहनी पड़ती है। अपने आवास पर विधायकों संग बैठक में केजरीवाल ने विधायकों को संदेश दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा ‘ना ये हमारी सरकार गिरा पाए, ना ये हमारे विधायक तोड़ पाए और ना ये हमारी पंजाब सरकार को कुछ कर पाए।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img