उत्तर प्रदेशराज्य

Greater Noida attack: रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, कार से कुचलने की कोशिश के बाद लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

Greater Noida attack: रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, कार से कुचलने की कोशिश के बाद लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र में रंजिश के चलते एक युवक पर बेहद गंभीर और सुनियोजित हमला किए जाने का मामला सामने आया है। ड्यूटी से घर लौट रहे युवक को पहले तेज रफ्तार कार से टक्कर मारी गई और इसके बाद लाठी-डंडों व हथियारों की बट से बेरहमी से पीटकर अधमरा कर दिया गया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना बागपुर गांव के पास की बताई जा रही है। नवादा गांव निवासी योगेंद्र शर्मा के बेटे प्रिंस शर्मा निजी कंपनी में काम करते हैं और रोजाना की तरह ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने अपने एक साथी को बागपुर गांव में उतारा था। उसी दौरान बागपुर गांव के ही पांच युवक कार से वहां पहुंचे और सामने से उनकी बाइक को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी।

कार की टक्कर लगते ही प्रिंस सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद हमलावरों ने मौके पर उतरकर लाठी-डंडों और हथियारों की बट से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपियों ने प्रिंस को जान से मारने की नीयत से सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई वार किए। शोर सुनकर जब आसपास से लोग वहां पहुंचने लगे तो आरोपी युवक को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

पीड़ित पक्ष के अनुसार इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश है। बताया गया कि दो दिन पहले प्रिंस के एक दोस्त का बागपुर गांव के कुछ युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उस दौरान प्रिंस ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की थी। इसी बात को लेकर आरोपी प्रिंस से नाराज चल रहे थे और उन्होंने बदला लेने की नीयत से इस हमले को अंजाम दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल प्रिंस को तुरंत ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सिर में गंभीर चोट आने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में रखा है। डॉक्टरों के मुताबिक युवक की हालत अभी भी गंभीर है और लगातार निगरानी में इलाज चल रहा है।

इस मामले में पीड़ित परिवार की ओर से रविवार शाम दनकौर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में दो नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों को शामिल किया गया है। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button