तिरुपति मंदिर प्रसाद मामले में स्वास्थ्य मंत्रालय ने आंध्र सरकार से मांगी रिपोर्ट

नई दिल्ली, 20 सितम्बर : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसादम में पशु चर्बी की मिलावट को लेकर आंध्र प्रदेश सरकार से रिपोर्ट तलब की है।

नड्डा के शुक्रवार को कहा कि डिजिटल मीडिया से जानकारी मिली है कि तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसादम में पशु की चर्बी सहित अन्य तामसिक पदार्थों की मिलावट पाई गई है जिसकी पुष्टि लैब जांच में भी हुई है। इस संबंध में हमने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से जानकारी मांगी है। साथ ही प्रसादम में मिलावट की पुष्टि करने वाली लैब जांच रिपोर्ट की प्रति भी मांगी है। इसके अलावा स्थानीय फूड रेगुलेटर से भी प्रसादम मामले में अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजने का निर्देश दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने कहा मामले की जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img