राज्यउत्तर प्रदेशधर्मराज्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में इंसानियत की मिसाल, मुस्लिम समुदाय ने हिंदू रीति से कराया अर्जुन का अंतिम संस्कार

Hapur News : हापुड़ के मोहल्ला कोटला सादात में मुस्लिम समुदाय ने आपसी भाईचारे और इंसानियत की अनूठी मिसाल पेश की। समुदाय के लोगों ने एक हिंदू व्यक्ति अर्जुन का पूरे हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार कराकर गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत संदेश दिया।

हापुड़ देहात क्षेत्र के मूल निवासी लगभग 50 वर्षीय अर्जुन पिछले 15 वर्षों से कोटला सादात में रह रहे थे। हाल ही में एक ट्रेन दुर्घटना में उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। अर्जुन के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी और वे यहां अकेले रहकर जीवन यापन कर रहे थे।

अर्जुन के निधन की सूचना मिलते ही मोहल्ले के सैकड़ों मुस्लिम निवासी उनके घर पर एकत्र हो गए। उन्होंने न सिर्फ पुलिस को सूचना दी बल्कि आपसी सहमति से अर्जुन के अंतिम संस्कार की पूरी जिम्मेदारी स्वयं उठाने का फैसला किया।

समुदाय के लोगों ने आपस में चंदा इकट्ठा किया और उसी धनराशि से बाजार से कफन, लकड़ी और अंतिम संस्कार से जुड़ी सभी आवश्यक पूजन सामग्री खरीदी गई, ताकि किसी प्रकार की कमी न रहे।

स्थानीय निवासी नसीम अहमद और उनके साथियों ने अपने हाथों से अर्जुन की अर्थी तैयार की। ‘राम नाम सत्य है’ के उद्घोष के साथ मुस्लिम युवाओं ने अर्थी को कंधा दिया और सम्मानपूर्वक उसे श्मशान घाट तक पहुंचाया। श्मशान घाट पर अर्जुन का अंतिम संस्कार पूरे विधि-विधान और हिंदू परंपराओं के अनुसार संपन्न कराया गया। इस दौरान मौजूद लोगों की आंखें नम थीं और माहौल इंसानियत की भावना से भरा हुआ था।

इस नेक पहल की अगुवाई करने वाले नसीम अहमद ने कहा कि अर्जुन भैया पिछले 15 वर्षों से हमारे बीच रह रहे थे और हमारे परिवार का हिस्सा बन चुके थे। दुख की इस घड़ी में हम हिंदू या मुस्लिम नहीं, सिर्फ इंसान हैं। हम चाहते हैं कि हमारे देश में ऐसा भाईचारा बना रहे जो पूरी दुनिया के लिए मिसाल बने।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players