Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में चलती कार पर जान जोखिम में डालकर स्टंट, 20,500 रुपए का चालान

Hapur News : युवाओं ने एक कार पर बैठकर जान जोखिम में डालने पर मजबूर कर दिया है। एनएच-9 पर चलती स्कॉर्पियो कार की छत पर बैठे युवकों का स्टंट करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दो युवक कार की छत पर बैठे हैं, जबकि एक युवक खिड़की से बाहर लटककर स्टंट करता दिखाई दे रहा है।

ट्रैफिक पुलिस ने किया बड़ा एक्शन

इस खतरनाक स्टंट की वीडियो समाने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए 20,500 रुपए का चालान कर दिया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यातायात प्रभारी ने दी चेतावनी

यातायात प्रभारी छवि राम ने कहा कि सार्वजनिक सड़कों पर स्टंट करना पूरी तरह से गैर कानूनी और खतरनाक है। युवाओं से अपील है कि इस प्रकार की हरकतों से बचें। यदि कोई इस तरह की हरकत करता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हमारी प्राथमिकता आमजन की सुरक्षा है।

कार मालिक पर लगाया जुर्माना

कार मालिक पर 20,500 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। पुलिस ने गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर कार मालिक की पहचान की और चालान किया।

सड़क सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन

यह स्टंट न सिर्फ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता था। पुलिस ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें