उत्तर प्रदेश : वक्फ जमीनों को बचाने के लिए जरूरी है कानून, मजबूती से लागू किया जाए : गुलाम नबी आजाद

Bulandshahar News : (अवनीश त्यागी) जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने वक्फ कानून के मजबूत क्रियान्वयन पर जोर दिया है। वे गुरुवार को बुलंदशहर के बुगरासी में पूर्व चेयरमैन आरिफ सईद खान के परिवार को सांत्वना देने पहुंचे थे। आजाद ने कहा कि वक्फ बिल पास हो चुका है और अब इसे मजबूती से लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि वक्फ की जमीनों को बचाने के लिए यह कानून बेहद जरूरी था।

नमाज के लिए अनुमति लें

सड़कों पर नमाज पढ़ने के मुद्दे पर उन्होंने स्पष्ट किया कि बढ़ती आबादी के बावजूद सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ी जानी चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि नमाज के लिए अनुमति लेकर सहुलियत हो तो पार्क या ग्राउंड का इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नमाज में सिर्फ आधा घंटा लगता है और सभी की सुविधाओं का ध्यान रखा जाना चाहिए। गौरतलब है कि आरिफ सईद खान के बड़े भाई शादाब खान का हाल ही में बीमारी के कारण निधन हो गया था। आजाद करीब एक घंटे तक बुगरासी में रहे। इस दौरान शुऐब खान, सुहेल खान, शहाब खान और हिलाल खान समेत परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img