Delhi Crime: एनकेएस हॉस्पिटल के पास लूटकांड का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार

Delhi Crime: एनकेएस हॉस्पिटल के पास लूटकांड का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

Delhi Crime:  21 दिसंबर को गुलाबी बाग थाने में दो व्यक्ति पहुंचे और बताया कि एनकेएस हॉस्पिटल की रेड लाइट के पास बाइक सवार बदमाशों ने बंदूक की नोक पर नोटों से भरा बैग लूट लिया। पुलिस ने जांच की तो मामला सराय रोहिल्ला थाना इलाके का निकला। इसके बाद सराय रोहिल्ला थाने में एफआईआर दर्ज की गई। नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ और सराय रोहिल्ला थाना पुलिस ने मिलकर मामले की जांच शुरू की। सराय रोहिल्ला SHO विकास राणा और इंस्पेक्टर रोहित कुमार ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों को सक्रिय किया। जांच के दौरान एक आरोपी की पहचान हुई, जो पहले भी लूट की वारदात में शामिल था।

पुलिस ने सबसे पहले आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से एक पिस्तौल, लगभग 40 लाख रुपये नकद और लूट में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद हुई। डीसीपी नॉर्थ राजा बांठिया ने बताया कि गैंग का सरगना लूट के पैसों से जयपुर में मिठाई की दुकान खोलने की योजना बना रहा था। उसने ढाई लाख रुपये का फ्रिज, काउंटर और अन्य सामान खरीदा था। पुलिस ने सही समय पर उसकी लोकेशन का पता लगाकर जयपुर में दबिश दी और सामान जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मास्टरमाइंड रानू के अलावा विजय मंगल, आमिर, घनश्याम और राजू शामिल हैं। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img