राज्यउत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में उमड़ी रही कार्यकर्ताओं की भीड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर चल रहा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम

Bulandshar News (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लगातार कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ रही है। जिला अध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व में चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान में आज दूसरे दिन जनपद में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

स्वास्थ्य सिविल एवं ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन

स्वास्थ्य शिविर के अंतर्गत सिकंदराबाद के सरकारी अस्पताल, वेर सीएचसी और बुलंदशहर हरी एंक्लेव स्थित आयुष आरोग्य मंदिर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान, विधायक लक्ष्मी राज, शंभू सिंह राघव और भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कार्यक्रम में भाग लिया। बड़ी संख्या में आमजन ने स्वास्थ्य जांच कराई और रक्तदान कर सेवा कार्य में भागीदारी निभाई।

विकसित भारत चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन

विकसित भारत चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन जनपद में कई स्कूलों में किया गया। सेंट मोमिना स्कूल में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान और भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शशि शर्मा ने भाग लिया। प्रदर्शनी में बच्चों ने अपनी कला के माध्यम से विकसित भारत के सपनों को साकार रूप में प्रस्तुत किया।

प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम का आयोजन

प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री आदरणीय सुरेश राणा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने की और संचालन भाजपा प्रबुद्ध संवाद के संयोजक जिला महामंत्री संजय गुर्जर ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने अपने संबोधन में कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज दुनिया में एक सशक्त और गौरवशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है।”

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players