Delhi Crime: दिल्ली में ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ से प्रेरित गैंग का कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

Delhi Crime: दिल्ली में ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ से प्रेरित गैंग का कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली पुलिस ने ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ फिल्म से प्रेरणा लेकर अपना गैंग चलाने वाले कुख्यात बदमाश सागर उर्फ़ माया को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान सागर के पैर में गोली लगी और उसे तुरंत सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने मौके से पिस्तौल, जिंदा कारतूस और चोरी की स्कूटी बरामद की है। सागर की उम्र केवल 23 साल है, लेकिन वह 20 से ज़्यादा संगीन वारदातों में शामिल रहा है। वह सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करता था और इलाके में प्रोटेक्शन मनी वसूलता था।

पुलिस ने सरिता विहार फ्लाईओवर पर एसटीएफ ऑपरेशन के दौरान सागर को दबोच कर गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि इस गिरफ्तारी से इलाके में अपराध और वसूलखोरी पर कड़ा संदेश जाएगा।

>>>>>>
ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img