उत्तर प्रदेश : मथुरा में मिलावटखोरी पर शिकंजा, नकली पनीर बनाने वाली डेयरी पर छापा, डेढ़ लाख का माल जब्त, FIR दर्ज

Mathura News (सौरभ) : दीपावली पर्व से ठीक पहले, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मिलावटखोरों पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश और जिलाधिकारी मथुरा के आदेश पर, सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय धीरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में एक विशेष अभियान चलाया गया।

नकली पनीर बनाने वाली डेयरी पर छापा

इस अभियान के तहत, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने स्थानीय पुलिस बल के साथ गांव हाथिया पर संचालित एक डेयरी पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान, डेयरी में बड़े पैमाने पर नकली पनीर का निर्माण होता पाया गया। कारोबारी पनीर बनाने के लिए स्किम्ड मिल्क पाउडर, रिफाइण्ड पामोलीन ऑयल, चूना और साइट्रिक एसिड जैसे खतरनाक अपमिश्रकों का इस्तेमाल कर रहे थे।

1.56 लाख रुपये का सामान जब्त

टीम ने तत्काल डेयरी से पनीर, रिफाइण्ड पामोलीन ऑयल, सफेद घोल और साइट्रिक एसिड के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए। इसके साथ ही, लगभग ₹1,40,000/- मूल्य का 400 किलोग्राम पनीर और पनीर निर्माण में प्रयुक्त हो रहे अपमिश्रक को मौके पर जब्त कर लिया गया। जब्त किए गए सामान का कुल मूल्य ₹1,56,200/- से अधिक है।

कारोबारी के खिलाफ FIR

मिलावटखोरी में लिप्त पाए गए संबंधित खाद्य कारोबारकर्ता के विरुद्ध थाना बरसाना में तत्काल प्राथमिकी (FIR) दर्ज करा दी गई है। खाद्य विभाग ने डेयरी संचालकों को सख्त चेतावनी दी है कि यदि कोई भी विनिर्माता रिफाइण्ड ऑयल या किसी अन्य अपमिश्रक का प्रयोग करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराकर कठोरतम कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img