Crimeउत्तर प्रदेशट्रेंडिंगभारतराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ की महिला को नौकरी लगवाने का झांसा देकर दंपति ने की लाखों रुपये की धोखाधड़ी, अब दे रहे धमकी

नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक दंपति ने एलआईसी में नौकरी दिलाने के...

Hapur News : नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक दंपति ने एलआईसी में नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला से 4.80 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। इसके बाद पीड़ित ने मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, राजीव विहार की रहने वाली सोनिया कौर ने नगर कोतवाली मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि गाजियाबाद के शास्त्री नगर निवासी डॉ. पवन गौतम उनके पति के परिचित थे। जुलाई 2020 में डॉ. पवन और उनकी पत्नी शशि सिंह ने सोनिया के घर आकर एलआईसी में नौकरी दिलाने का वादा किया। दंपति ने अपने राजनीतिक संबंधों का हवाला दिया और 5 लाख रुपए मांगे। सोनिया ने दंपति को 3 लाख रुपए नकद और 2 लाख रुपए बैंक में ट्रांसफर किए। दो साल तक नौकरी नहीं मिली। दिसंबर 2022 में पैसे मांगने पर दंपति ने केवल 20 हजार रुपए लौटाए। नवंबर 2024 में जब सोनिया ने बाकी पैसों की मांग की, तो दंपति ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अब पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामले में तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की।

क्या बोले अफसर

नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह के ने बताया कि तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी और धमकी का मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players