उत्तर प्रदेश : हापुड़ में व्यक्ति की हत्या का मामला, परिजनों ने थाने पर किया हंगामा, पुलिस ने कराया शांत

Hapur News : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पुष्पावती पूठ में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दौरान घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। होली पर हुई इस घटना के बाद पुलिस महकमें को मामले की जानकारी मिली तो पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले की जांच में पुलिस अफसर जुट गए। गुरुवार की दोपहर को परिजन थाने पहुंचे और कार्रवाई को लेकर हंगामा किया।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर को 40 वर्षीय विजय पुत्र सुरेश की बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने विजय केवट को मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो आलाधिकारी भी गांव में पहुंचे। हत्या किन कारणों से हुई है पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं, परिजन गुरुवार को ग्रामीण के साथ बड़ी संख्या में थाने पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का कहना था कि मामले में जल्द कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। सूचना के बाद सीओ छोटू सिंह मौके पर पहुंची और परिजनों से वार्ता कर उन्हें सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
सीओ स्तुति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कराई जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की कुछ फुटेज मिली है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।