उत्तर प्रदेश, नोएडा: किसान एकता महासंघ के लोग भी भारी संख्या में पहुंचेंगे जीरो प्वाइंट

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। 30 दिसंबर को ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट पर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर होने वाली महापंचायत में किसान एकता महासंघ के लोग भी भारी संख्या में पहुंचेंगे। यह आह्वान किसान एकता महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रमेश कसाना ने किया है। किसान एकता महासंघ की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ रमेश कसाना के नेतृत्व में उस्मानपुर गांव में हाजी इकराम के आवास पर हुई।

बैठक की अध्यक्षता मास्टर इंद्रपाल ने की और संचालन जिला अध्यक्ष अरविंद सेक्रेटरी ने किया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी पप्पू प्रधान ने बताया कि किसान एकता महासंघ गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करने का काम कर रहा है। बैठक में किसानों से 30 दिसंबर को संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में जीरो प्वाइंट पर होने वाली महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई। बैठक में सर्वसम्मति से संगठन का विस्तार करते हुए नदीम भाटी बीडीसी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं को ग्राम इकाई, तहसील जिला स्तर पर संगठन का सदस्य बनाया गया।
इस अवसर पर रमेश कसाना, देवेन्द्र प्रधान, महेश ठेकेदार, मास्टर इंद्रपाल, रवि नागर, राकेश चौधरी, अमित नागर, गजराज कसाना, शंकर, मनवीर नागर, हरेन्द्र कसाना, भरत कसाना, विपिन खटाना, जीतेन्द्र भाटी, ओमेन्द्र सिंह, राज खटाना, गंगाराम मूंजखेड़ा, कुलदीप राजपूत, कपिल शर्मा, साजिद खान, गिर्राज कसाना, पंकज कसाना, विकास कसाना, रोहतास, विनोद ठाकुर सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img