25000 रुपये रिश्वत लेते पी एस पी सी एल के जे ई गिरफ्तार

25000 रुपये रिश्वत लेते पी एस पी सी एल के जे ई गिरफ्तार

रिपोर्ट :कोमल रमोला

चंडीगढ़, 26 सितंबर:

राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के दौरान, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज पंजाब राज्य पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड की सब डिवीजन, अमृतसर दक्षिण में तैनात जूनियर इंजीनियर रंजीत सिंह को 25000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को नवदीप सिंह, निवासी अमर एवीएन्यू, अजनाला रोड, अमृतसर द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को सूचना दी थी कि उक्त मुल्जिम ने शिकायतकर्ता पर लगाए गए 6,00,000 रुपये के जुर्माने की कटौती करने के बदले 1,00,000 रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि मुल्जिम पहले भी रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 50,000 रुपये ले चुका है।

प्रवक्ता ने कहा कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर उक्त आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 25,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुल्जिम के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार रोकने के कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे की कार्रवाई जारी है।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img