राज्यउत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में रिटायर्ड फौजी का मिला शव, कल सुबह घर से जंगल के लिए निकले थे

Hapur News: हापुड़ में सिम्भावली थाना क्षेत्र के शुगर मिल के गेट के पास सड़क किनारे एक रिटायर्ड फौजी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।

थानाध्यक्ष सुमित तोमर ने बताया कि मृतक की पहचान आशीष त्यागी (60) पुत्र कांति प्रसाद निवासी ग्राम बिहूनी, थाना बहादुरगढ़ के रूप में हुई है। उनके बेटे मोहित त्यागी ने बताया कि उनके पिता भारतीय सेना से करीब 10 वर्ष पहले रिटायर्ड हुए थे और फिलहाल अपने पैतृक गांव में ही रह रहे थे। मंगलवार की सुबह उनके पिता जंगल के लिए निकले थे, इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला।

बुधवार की सुबह करीब 6 बजे सिंभावली मिल गेट के पास सड़क किनारे एक शव पड़ा हुआ राहगीरों ने देखा और सिंभावली पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त की। घटना की सूचना मिलते ही सीओ स्तुति सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

गढ़ सर्किल की सीओ स्तुति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players