Crimeउत्तर प्रदेशट्रेंडिंगभारतराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ से बड़ी खबर, पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, अलीगढ़ से फरार अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

चेकिंग के दौरान पिलखुवा कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़...

Hapur News : चेकिंग के दौरान पिलखुवा कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश अलीगढ़ के थाना क्वार्सी से हत्या के मामले में फरार चल रहा था। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि घायल बदमाश का साथी फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिलखुवा पुलिस द्वारा जटपुरा चौराहा पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच एक संदिग्ध बाइक पर दो लोग आतेनजर आए, जिन्हें पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग की। जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथ अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीम जुटी है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने बताया कि प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार घायल बदमाश ने अपना नाम कैफ उर्फ चीनी पुत्र गुलशेर निवासी निशातगंज जीवनगढ़ थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ़ बताया है। जबकि फरार बदमाश के बारे में भी जानकारी मिली है। जिसकी पुलिस टीम तलाश कर रही है।

ये हुआ बरामद

पिलखुवा सर्किल की सीओ अनीता चौहान ने बताया कि घायल बदमाश कैफ उर्फ चीनी घायल शातिर बदमाश है। जिसके विरूद्ध जनपद अलीगढ़ में हत्या, लूट, हत्या का प्रयास, गैंगस्टर आदि अपराधों के करीब आधा दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। अलीगढ़ पुलिस को आरोपी की हत्या के मामले में काफी दिनों से तलाश थी। पुलिस ने बताया कि घायल बदमाश के कब्जे से एक तमंचा मय जिन्दा, खोखा कारतूस व एक बिना नम्बर प्लेट स्पलेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players