ग्राहक को कार दिखाने के बहाने कर्मचारी गाड़ी लेकर फरार

अमर सैनी
नोएडा। ग्राहक को कार दिखाने के बहाने कर्मचारी ने शोरूम से गाड़ी निकाली और लेकर फरार हो गया। कई प्रयास के बाद भी जब फरार कर्मचारी से संपर्क नहीं हो पाया तो कंपनी की ओर से मामले को लेकर सेक्टर-49 थाने में केस दर्ज कराया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत में कंपनी प्रतिनिधि अंकित राणा ने बताया कि सीतापुर का अफजल खान लंबे समय से उनकी कंपनी देव मोटर्स सेल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम कर रहा है। बीते दिनों शाम चार बजे के करीब ग्राहक को गाड़ी दिखाने के बहाने अफजल ने सफेद रंग की सीएनजी वैगनार कार शोरूम से बाहर निकाली और फरार हो गया। देर रात तक कर्मचारी जब वापस नहीं आया तो प्रबंधन की ओर से उसे कॉल की जाने लगी, लेकिन उसका नंबर बंद आने लगा। कई दिन बाद जब उसका मोबाइल ऑन हुआ तो उसने एक दो दिन में आने की बात कहकर टरकाना शुरू किया। कई बार अनुरोध करने के बाद भी कर्मचारी जब नहीं आया तो मामले की शिकायत पुलिस से की गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी कर्मचारी अब न तो किसी मैसेज का जवाब दे रहा है और न ही कोई कॉल उठा रहा है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि सैलरी को लेकर कुछ विवाद हो सकता है,जिसकी वजह से कर्मचारी कार लेकर फरार हुआ है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img