Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
PM SETU Scheme: हरियाणा के युवाओं को मिलेगा बेहतर रोजगार और शानदार सैलरी पैकेज, कुरुक्षेत्र क्लस्टर के लिए ₹320.44 करोड़ मंजूरHimachal Wildlife Board: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने की राज्य वन्यजीव बोर्ड की 12वीं बैठक की अध्यक्षता, बंदरों की संख्या का पंचायतवार डेटा मांगाAyodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

उत्तर प्रदेश : हापुड़ पुलिस को मिली सफलता, मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी पुलिस की गोली

Hapur News : थाना सिम्भावली पुलिस ने एक सफल कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश शहजाद सैफी को गिरफ्तार किया। बता दें चेकिंग के दौरान हुई इस मुठभेड़ में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या है पूरा मामला

सिंभावली सर्किल के सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के पास से पुलिस ने अवैध असलहा, जिंदा और खोखा कारतूस, और अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। शहजाद सैफी पर जनपद हापुड़ और बुलंदशहर में करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी, हत्या का प्रयास, और गैंगस्टर एक्ट शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि शहजाद सैफी थाना गढ़मुक्तेश्वर से गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और बदमाश के नेटवर्क की जांच कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें