उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में जाम से निजात को प्रशासन सक्रिय, चौराहों और सड़कों के चौड़ीकरण पर हुई बैठक

Bulandshar News (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से मंगलवार को एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक मेरठ मंडल आयुक्त के निर्देश पर जिलाधिकारी श्रुति की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. अंकुर लाठर भी मौजूद रहे। बीकेडीए द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ यह बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विकास प्राधिकरण ने जनपद में यातायात के अत्यधिक दबाव वाले और नियमित रूप से जाम लगने वाले स्थानों की विस्तृत सूची प्रस्तुत की। इसमें विभिन्न कस्बों और बुलंदशहर नगर के प्रमुख मार्ग और चौराहे शामिल किए गए, जहां आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है।

खुर्जा नगर में रायचंद गेट, पदम सिंह गेट गांधी रोड और जेवर अड्डे से थाना मार्ग तक सड़कों के संकरे होने के कारण लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। अधिकारियों ने इन मार्गों के चौड़ीकरण को समस्या के स्थायी समाधान के रूप में आवश्यक बताया। वहीं सिकंदराबाद कस्बे में दनकौर तिराहे पर भी मार्ग संकरा होने से बसों और भारी वाहनों के आवागमन के कारण जाम लगता है, जिसके लिए सड़क चौड़ीकरण की जरूरत बताई गई।

बुलंदशहर नगर क्षेत्र में काला आम से स्याना अड्डा, भूड चौराहे से अड़ौली तिराहा, महाराणा प्रताप तिराहे से चोला कट और शिकारपुर तिराहे से स्याना अड्डा तक की सड़कें संकरी होने के कारण यातायात बाधित रहता है। डीएवी पुल पर केवल एक मार्ग से वाहनों की आवाजाही होने के कारण भी भारी दबाव रहता है। यहां पुल के ऊपर मार्ग चौड़ीकरण के साथ डिवाइडर लगाने का प्रस्ताव रखा गया।

जिलाधिकारी ने बैठक में संबंधित विभागों से जाम की समस्या के समाधान के लिए अब तक किए गए और प्रस्तावित कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि यातायात व्यवस्था सुधारने के सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएं। साथ ही विकास प्राधिकरण को चिन्हित चौराहों और मार्गों के चौड़ीकरण के लिए ठोस कार्य योजना बनाकर शीघ्र अमल सुनिश्चित करने को कहा गया।

ट्रैफिक इंस्पेक्टर को निर्देश दिए गए कि जाम संभावित स्थानों पर पर्याप्त संख्या में कर्मियों की तैनाती कर यातायात को सुचारु रखा जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय, एसपी सिटी शंकर प्रसाद, सचिव बीकेडीए ज्योत्सना यादव सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players