उत्तर प्रदेश, नोएडा: सोसाइटी में टूटे झूले से बच्ची के पांव की उंगली कटी

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक इको विलेज-3 सोसाइटी में शुक्रवार शाम को टूटे झूले में फंसने से बच्ची के पांव की उंगली कट गई। उसकी सोमवार को अस्पताल में सर्जरी की गई। परिजनों का आरोप है कि बिल्डर प्रबंधन की ओर से सोसाइटी के रखरखाव में लापरवाही बरती जा रही है। इस कारण यह हादसा हुआ। सोसाइटी के ए-9 टावर के 503 फ्लैट नंबर में अमर शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी दो वर्ष की बेटी अमांसा शर्मा शुक्रवार शाम को खेलने गई थी। वह झूले (स्लाइडर) पर अपने जूते उतार कर चढ़ गई।

झूला नीचे की तरफ से टूटा था। उसका थोड़ा हिस्सा बाहर निकला था। नीचे आते समय बच्ची के पांव की उंगली झूले के टूटे हिस्से में फंसकर कट गई। मामले की जानकारी मिलने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों ने सर्जरी कराने की सलाह दी। वह सोमवार को बच्ची के पांव की सर्जरी कराकर उसे घर लेकर आए। उसकी तबीयत में अभी सुधार नहीं है और वह डर हुई है। पांव में दर्द के कारण वह चल भी नहीं पा रही। अमर शर्मा का आरोप है कि लंबे समय से स्लाइडर का निचला हिस्सा टूटा हुआ था, जिसकी मरम्मत नहीं कराई गई। इसके कारण उनकी बच्ची को चोट लगी। बिल्डर प्रबंधन से इस मामले की शिकायत की गई है। सोसाइटी के लोगों की चिंता बढ़ी इस घटना के बाद से सोसाइटी के लोग अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने बिल्डर प्रबंधन से सभी झूलों की जांच कराने और टूटे झूले बदलने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक बिल्डर प्रबंधन की ओर से ऐसा नहीं किया जाएगा, वे अपने बच्चों को खेलने नहीं भेजेंगे।

नीना गुप्ता और रघुबीर यादव 1982 के बाद से धूम मचा रहे हैं, पंचायत से मंजू देवी और प्रधान जी की पुरानी तस्वीर वायरल हुई

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img