प्रधानमंत्री ने विभिन्न राज्यों से संबंधित बिजली, रेल और सड़क क्षेत्रों की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उनकी सरकार राज्यों के विकास के साथ देश के विकास के मंत्र का पालन करती है। प्रधानमंत्री ने आज विभिन्न राज्यों से संबंधित 56 हजार करोड़ रुपये की बिजली, रेल और सड़क क्षेत्रों की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। श्री मोदी ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होने पर देश में निवेशकों का विश्वास बढ़ेगा। उन्‍होंने कहा कि अधिक निवेश आने से राज्यों को भी लाभ होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले तीन-चार वर्षों से पूरी दुनिया भारत के तेज आर्थिक विकास की चर्चा कर रही है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि आने वाले दिनों में विकास की गति और तेज होगी। श्री मोदी ने कहा कि केंद्र की गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाओं के कारण 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया।

बाद में श्री मोदी ने भाजपा विजय संकल्प सभा में कहा कि 140 करोड़ भारतीय उनका परिवार हैं। उन्होंने वंशवादी पार्टियों की आलोचना करते हुए कहा कि उनके चेहरे अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन “झूठ और लूट” उनके सामान्य चरित्र हैं। श्री मोदी ने कहा कि उन्होंने एक सेवक के रूप में स्‍वयं को जन कल्याण के लिए समर्पित कर दिया है।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि पिछले 10 वर्षों के दौरान तेलंगाना के लिए कुछ भी नहीं किया गया। उन्‍होंने कहा कि केंद्र तेलंगाना के लोगों के सपने पूरा करने के लिए हर संभव सहयोग दे रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन परियोजनाओं का उन्होंने लोकार्पण और शिलान्यास किया, वे तेलंगाना और देश के अन्य राज्यों के लिए विकास का एक नया अध्याय लिखेंगी।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी तेलंगाना के लिए बड़े भाई की तरह हैं। श्री रेड्डी ने प्रधानमंत्री से राज्य के विकास के लिए हर संभव सहयोग मांगा।

श्री मोदी ने पेद्दापल्ली में राष्‍ट्रीय ताप विद्युत निगम की 800 मेगावाट की तेलंगाना सुपर थर्मल पावर परियोजना की दूसरी ईकाई का लोकार्पण किया। उन्होंने नई विद्युतीकृत अंबारी-आदिलाबाद-पिंपलखुटी रेल लाइन का भी लोकार्पण किया। श्री मोदी ने आदिलाबाद और बेला के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 35 के 33 किलोमीटर लंबी सड़क को चौड़ा करने और हैदराबाद तथा भूपालपट्टनम के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 163 को चौडा करने की परियोजनाओं का शिलान्‍यास किया। श्री मोदी ने कहा कि ये परियोजनाएं तेलंगाना और क्षेत्र के विकास को गति देंगी। इससे यात्रा के समय में कमी आएगी, उद्योग और पर्यटन को प्रोत्‍साहन मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। श्री मोदी आज शाम हैदराबाद पहुंचेंगे।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img