UP MLC Election 2024: सपा ने एमएलसी चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की, जानिए किसे टिकट मिला

लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में एक बार फिर सियासी जंग देखने को मिल रही है. अब राज्य में एमएलसी चुनाव को लेकर हर पार्टी अपनी रणनीति को धार देने में लगी हुई है. इस चुनाव के लिए सोमवार से नामांकन शुरू हो गया है. वहीं समाजवादी पार्टी ने चुनाव के लिए अपने तीन प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है.

सपा ने यूपी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और पूर्व मंत्री बलराम यादव के अलावा शाह आलम उर्फ़ गुड्डू जमाली पर भरोसा जताया है. बीते दिनों ही गुड्डू जमाली बीएसपी छोड़कर सपा में शामिल हुए थे. जिसके बाद अब सपा ने उन्हें अपना एमएलसी उम्मीदवार बनाय है. सपा के तीन उम्मीदवारों की इस चुनाव में जीत तय मानी जा रही है.

वहीं सपा के अलावा बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए से आरएलडी ने भी अपने एक उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया है. आरएलडी ने इस चुनाव के लिए योगेश चौधरी को अपना उम्मीदवार बनया है. सूत्रों की माने तो एनडीए से अपना दल एस के प्रत्याशी के तौर पर योगी सरकार के मंत्री आशीष पटेल भी इस चुनाव में उम्मीदवार हो सकते हैं.

कब होगी वोटिंग?

गौरतलब है कि यूपी में विधान परिषद की 13 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है. इसके लिए नामांकन सोमवार को शुरू हो गया है. सभी 13 सीटों के लिए 21 मार्च को वोटिंग होगी और उसी दिन वोटों की गिनती भी होगी. जबकि आगामी 11 मार्च तक इस चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे. जबकि 12 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 14 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे.

बता दें कि इस चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की दस सीटों पर जीत तय मानी जा रही है. एक सीट पर जयंत चौधरी ने उम्मीदवार खड़ा कर दिया है. वहीं आशीष पटेल का कार्यकाल खत्म हो रहा है और वह योगी सरकार में मंत्री हैं इस वजह से उनका फिर विधान परिषद जाना तय माना जा रहा है.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img