
DJB JRO Office Protest: श्रीराम नगर में जनता ने जेडआरओ कार्यालय पर लगाया ताला, रोहतास नगर में पुनः खोलने की मांग
नई दिल्ली, 13 जनवरी: श्रीराम नगर स्थित दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के जेडआरओ कार्यालय को दोबारा रोहतास नगर इलाके में खोलने की मांग को लेकर स्थानीय जनता, आरडब्ल्यूए और एनजीओ ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया और कर्मचारियों को बाहर नहीं आने दिया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि रोहतास नगर विधानसभा का जेडआरओ कार्यालय करीब 10 किलोमीटर दूर गांधीनगर इलाके के शिवपुरी में शिफ्ट कर दिया गया है। इसके कारण स्थानीय जनता को डीजेबी से जुड़ी सेवाओं जैसे पानी के बिल का निपटारा, नए कनेक्शन और अन्य जल संबंधी समस्याओं का समाधान कराने में भारी कठिनाई हो रही है। पिछले डेढ़ साल से क्षेत्र के लोगों और जनप्रतिनिधियों द्वारा कार्यालय को विधानसभा क्षेत्र में पुनः खोलने की मांग की जा रही है, लेकिन डीजेबी ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।
प्रदर्शनकारियों ने इसे डीजेबी का तुगलकी फैसला बताते हुए कहा कि वर्तमान कार्यालय में शाहदरा और कृष्णा नगर विधानसभा के पानी के बिल और नए कनेक्शन संबंधी कार्य तो हो रहे हैं, लेकिन रोहतास नगर की जनता को 10 किलोमीटर दूर जाकर समस्याओं का समाधान करना पड़ रहा है।
इस अवसर पर आरडब्ल्यूए डीडीए फ्लैट्स के अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह, आरडब्ल्यूए आरपीएस अध्यक्ष रविन्द्र नारंग, आरडब्ल्यूए राम नगर अध्यक्ष लोकेश, विधायक जितेन्द्र महाजन, निगम पार्षद रितेश सूजी, चन्द्र प्रकाश शर्मा और रीना माहेश्वरी समेत कई लोग मौजूद रहे।
Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ





