Delhi Elections: नामांकन में BJP का शक्ति प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा बोले- दिल्ली में कमल खिलेगा

Delhi Elections: नामांकन में BJP का शक्ति प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा बोले- दिल्ली में कमल खिलेगा

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन प्रक्रिया के दौरान सभी प्रमुख दलों के दिग्गज नेताओं ने शक्ति प्रदर्शन किया। भारतीय जनता पार्टी की ओर से केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा लक्ष्मी नगर विधानसभा के उम्मीदवार अभय वर्मा और पटपड़गंज विधानसभा के उम्मीदवार रवि नेगी के नामांकन में शामिल हुए। हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि आज बीजेपी के 38 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली की जनता इस बार भाजपा को आशीर्वाद देगी और कमल दिल्ली में खिलेगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिलेगा। हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि जनता बीजेपी के विजन और नीतियों पर भरोसा कर रही है। नामांकन के दौरान अभय वर्मा और रवि नेगी ने अपने समर्थकों के साथ रैली निकाली, जिसमें बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। चुनावी माहौल में बीजेपी के इस शक्ति प्रदर्शन से पार्टी ने दिल्ली में अपनी मजबूत उपस्थिति का संदेश देने की कोशिश की है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img