Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ीGreater Noida Abadi Plot: सिरसा और डाढ़ा के 127 किसानों को दिवाली पर मिला छह फीसदी आबादी भूखंड का तोहफा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: पब्लिक के लिए जल्द खुलेगी नोएडा से एलजी चौक तक बन रही लिंक रोड, 16 किमी कम होगा सफर

उत्तर प्रदेश, नोएडा: पब्लिक के लिए जल्द खुलेगी नोएडा से एलजी चौक तक बन रही लिंक रोड, 16 किमी कम होगा सफर
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से एलजी चैक को जोड़ने वाली वैकल्पिक लिंक रोड का निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से एलजी चैक को जोड़ने वाली वैकल्पिक लिंक रोड का निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है. इस सड़क के शुरू होने से लाखों वाहन चालकों को परीचौक के जाम से निजात मिलेगी. नोएडा से ग्रेटर नोएडा, जिला मुख्यालय, सूरजपुर और गाजियाबाद तक की दूरी करीब 16 किलोमीटर तक कम हो जाएगी.
सेक्टर 145 से होगी शुरू

लिंक रोड सेक्टर-145 से शुरू होकर सेक्टर-146 व 147 के बीच से गुजरती है और हिंडन नदी पर प्रस्तावित पुल के जरिए सीधे एलजी चौक तक पहुंचेगी. बीते दिनों आईडीसी की बैठक में इस परियोजना को प्राथमिकता पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं. बैठक की अध्यक्षता आईडीसी दीपक कुमार ने की.
पुल निर्माण का 60 प्रतिशत कार्य पूरा

नोएडा प्राधिकरण की ओर से बनाई जा रही एप्रोच रोड का करीब 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, जबकि ग्रेटर नोएडा की तरफ से मात्र 10 प्रतिशत काम ही हो सका है. वहीं, हिंडन नदी पर बन रहे 290 मीटर लंबे पुल का लगभग 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है.
जनवरी 2019 में हुआ था शिलान्यास

इस लिंक रोड का शिलान्यास वर्ष 2019 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था. इसका मकसद नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच वैकल्पिक संपर्क मार्ग उपलब्ध कराना है ताकि मौजूदा ट्रैफिक लोड को कम किया जा सके और सरकारी दफ्तरों तक पहुंच आसान हो.
जाम का झंझट होगा खत्म

वर्तमान में दिल्ली से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होते हुए एलजी चौक, जिला कलेक्ट्रेट, सूरजपुर व गाजियाबाद जाने वालों को परीचौक होकर लंबा रास्ता तय करना पड़ता है. अक्सर इस मार्ग पर जाम की समस्या बनी रहती है. लिंक रोड चालू होने के बाद वाहन चालक सीधे हिंडन नदी पार कर एलजी चौक तक पहुंच सकेंगे, जिससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी

रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़ न्यूयॉर्क की बारिश में भीगने से बचने के लिए कार की ओर भागे, वीडियो वायरल- देखें

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें