Accidentउत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, अधिवक्ता की मौत

थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में कुचेसर चौपला फ्लाईओवर पर देर रात बड़ा हादसा...

Hapur News : (शाहरुख़ खान) थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में कुचेसर चौपला फ्लाईओवर पर देर रात बड़ा हादसा सड़क हादसा हो गया। जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार अधिवक्ता को जोरदार टक्कर मार दी, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 33 वर्षीय प्रशांत गिरी के रूप में हुई है, जो थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव फरीदपुर गोसाई के निवासी थे। प्रशांत पेशे से अधिवक्ता थे और गढ़ न्यायालय में कार्यरत थे। बुधवार की रात वह अपनी बाइक से हापुड़ से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह कुचेसर चौपला फ्लाईओवर पर पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रशांत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में उनकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही थाना बाबूगढ़ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घायल प्रशांत को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि जल्द ही वाहन चालक को पकड़ने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players