Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश : मथुरा में बरसाना पुलिस की अंतर्राज्यीय बाइक चोर से हुई मुठभेड़, इनामी सहित दो बदमाश गिरफ्तार

Mathura News : मथुरा में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जहां बरसाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 5 हजार रुपये के इनामी बदमाश हरिओम को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी हरिओम के दोनों पैरों में गोली लगी है, जिसका पुलिस ने उपचार करा दिया है। वहीं गोवर्धन-बरसाना रोड पर चेकिंग के दौरान अपराधी साहब सिंह को गिरफ्तार किया। वह खोटपुरी, थाना कामां, राजस्थान का रहने वाला है। उसके पास से चोरी की बाइक, मास्टर चाबी और चाकू बरामद हुआ।

क्या है पूरा मामला

पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान पुलिस ने साहब सिंह को गिरफ्तार किया था। जिससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो आरोपी ने बताया कि उसका साथी हरिओम कमई रोड पर बंद भट्टे पर उसका इंतजार कर रहा है और वहां पर चोरी की गई कई मोटरसाइकिलें मौजदू हैं। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी हरिओम ने पुलिस को आता देख टीम पर फायरिंग कर दी। जिसमें बरसाना पुलिस बाल-बाल बच गई। टीम ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की तो आरोपी के पैरों में गोली लगने से वह घायल होकर नीचे गिर पड़ा।

ये हुआ बरामद

पुलिस ने बताया कि आरोपी हरिओम राकौली, थाना बरसाना, मथुरा का रहने वाला है। जानकारी करने पर पता चला कि आरोपी भरतपुर, राजस्थान के थाना बैर में दर्ज केस में वांछित चल रहा था, जिस पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था।उसके पास से 12 चोरी की मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और एक मास्टर चाबी बरामद हुई है।घायल हरिओम को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस बरामद मोटरसाइकिलों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें