Toll Plaza Dispute: ग्रेटर नोएडा के लोहारली टोल प्लाजा पर टोलकर्मी ने निकाली लोहे की रॉड, वीडियो वायरल

Toll Plaza Dispute: ग्रेटर नोएडा के लोहारली टोल प्लाजा पर टोलकर्मी ने निकाली लोहे की रॉड, वीडियो वायरल

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित लोहारली टोल प्लाजा पर बुधवार को टोलकर्मियों और कार चालकों के बीच विवाद हो गया। बहसबाजी के दौरान एक टोलकर्मी हाथ में लोहे की रॉड लेकर कार चालकों को धमकाता नजर आया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, विवाद टोल दिए बिना वाहन निकालने को लेकर हुआ था।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को कुछ युवक कार से लोहारली टोल प्लाजा से गुजर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनकी टोलकर्मियों से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच बहसबाजी शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान एक टोलकर्मी ने लोहे की रॉड निकाल ली और कार चालकों को धमकाने लगा। कार में मौजूद युवकों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कार चालक बिना टोल दिए निकलना चाहते थे, जबकि टोलकर्मी उनसे फास्टैग रिचार्ज कराने के लिए कह रहे थे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ने की बात सामने आई है। हालांकि, घटना के संबंध में दोनों पक्षों का विस्तृत पक्ष सामने आना बाकी है।

दादरी थाना प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो के संबंध में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जानकारी में मामला वाहन निकालने और टोल भुगतान को लेकर हुए विवाद का बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img