उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में युवक की गोली मारकर हत्या

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। सेक्टर 24 कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दिनदहाड़े मर्डर की घटना सामने आई है। स्कूटी पर सवार होकर आए बदमाशों ने युवक ओमपाल सिंह के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए। भागते दौरान बदमाश हड़बड़ी में स्कूटी को मौके पर ही छोड़ गए। जब गोली की आवाज आई तो लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस जल्दबाजी में बदमाश स्कूटी लेकर नहीं भाग पाए। घटना की सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया गया है की हत्या की वारदात सेक्टर 12 में हरि दर्शन चौकी के समीप की है। बुधवार को दोपहर के समय स्कूटी पर सवार होकर दो बदमाश आए। उन्होंने सेक्टर में ही किराए पर कमरा लिया था। 4 बजे के आसपास वह साफ सफाई कर रहे थे तभी उनका एक अन्य साथी आया उसे कुछ विवाद हुआ और बदमाशों ने युवक के सिर में गोली मार दी और फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने सेक्टर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। रिहायशी इलाके में हुई ऐसी वारदात के बाद घटना का पर्दाफाश करना पुलिस के लिए चुनौती है। फिलहाल पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के पर्दाफाश में पुलिस की तीन टीमें लगाई गई है।

हाल ही में हुआ था थार कांड

सेक्टर 24 कोतवाली क्षेत्र में ही हाल ही में थार कांड सामने आया था, जिसमें थार से एक युवक को ऐसी टक्कर मारी गई थी कि वह नाली में गिर पड़ा था। गनीमत रही थी कि उसकी जान नहीं गई थी। वीडियो सोशल मीडिया पर इतनी तेजी से वायरल हुआ था कि मामले में SHO और चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया गया था।

घटना के पर्दाफाश में जुटी पुलिस

डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने बताया कि जैसे ही घटना की सूचना मिली। पुलिस की टीम में मौके पर पहुंच गई। प्रथम दृष्टया जांच के दौरान कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। घटना के पर्दाफाश में पुलिस के तीन टीम लगाई गई हैं। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को धर दबोचा जाएगा।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img