Hospital Safety: 300 करोड़ के जिला अस्पताल में फिर गिरी सीलिंग, गायनी ओटी की गैलरी में मलबा बिखरा

Hospital Safety: 300 करोड़ के जिला अस्पताल में फिर गिरी सीलिंग, गायनी ओटी की गैलरी में मलबा बिखरा
नोएडा। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में शनिवार को एक बार फिर सीलिंग गिरने की घटना सामने आई। इस बार तीसरी मंजिल पर गायनी विभाग के ऑपरेशन थिएटर (ओटी) के पास बनी गैलरी में अचानक सीलिंग का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। हादसे के समय गैलरी में कोई मरीज, तीमारदार या अस्पताल कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
सीलिंग गिरने के बाद गैलरी में मलबा फैल गया। अस्पताल में मरीजों और कर्मचारियों की लगातार आवाजाही रहती है। ऐसे में अस्पताल के भीतर सीलिंग गिरने की बार-बार सामने आ रही घटनाओं ने भवन की सुरक्षा और रखरखाव व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, घटना तीसरी मंजिल पर गायनी विभाग के ऑपरेशन थिएटर के पास बनी गैलरी में हुई। अचानक सीलिंग का एक हिस्सा टूटकर नीचे आ गिरा। गनीमत रही कि उस समय गैलरी खाली थी और वहां कोई मरीज, तीमारदार या कर्मचारी मौजूद नहीं था। इसके चलते किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
बारिश के बाद बढ़ी सीलन, पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
इन दिनों लगातार बारिश के कारण अस्पताल के कई हिस्सों में सीलन की समस्या बनी हुई है। इसी दौरान सीलिंग गिरने की घटना सामने आने के बाद रखरखाव व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। जिला अस्पताल के अलग-अलग हिस्सों में इससे पहले भी सीलिंग गिरने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
बार-बार ऐसी घटनाएं होने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं होने से अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज और तीमारदार पहुंचते हैं, ऐसे में सीलिंग का कोई भारी हिस्सा भीड़भाड़ वाले स्थान पर गिरने से गंभीर हादसा हो सकता है।
300 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, फिर भी सवालों के घेरे में रखरखाव
सेक्टर-39 का जिला अस्पताल करीब 300 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इतने बड़े बजट से तैयार अस्पताल में बार-बार सीलिंग गिरने की घटनाओं ने निर्माण गुणवत्ता और रखरखाव व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शनिवार की घटना के बाद एक बार फिर अस्पताल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था और भवन के रखरखाव को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
