Cyber Crime: युवक को बंधक बनाकर पिस्टल के बल पर खाते से 1.48 करोड़ रुपये ट्रांसफर, छह पर केस

Cyber Crime: युवक को बंधक बनाकर पिस्टल के बल पर खाते से 1.48 करोड़ रुपये ट्रांसफर, छह पर केस

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में एक व्यक्ति ने अपने भांजे समेत छह लोगों पर बंधक बनाकर मारपीट करने और पिस्टल के बल पर उसके बैंक खाते से करीब 1.48 करोड़ रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर कोर्ट के आदेश के बाद बिसरख कोतवाली पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गाजियाबाद के मुरादनगर निवासी कुलदीप शर्मा के मुताबिक, उनकी ‘जेपी इंटरप्राइजेज’ नाम से फर्म थी। कारोबार बंद होने के बाद उनके भांजे अभिषेक ने जीएसटी दोबारा चालू कर व्यापार शुरू कराने का झांसा दिया। आरोप है कि इसी बहाने अभिषेक ने उन्हें ऑफिस बुलाया और एक बड़े व्यापारी से मुलाकात कराने की बात कहकर गौर सिटी स्थित एक स्टूडियो अपार्टमेंट में ले गया।

कुलदीप का आरोप है कि अपार्टमेंट पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और पिस्टल दिखाकर उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद आरोपियों ने दबाव बनाकर उनके बैंक खाते से करीब 1.48 करोड़ रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए। आरोप है कि घटना के बाद उनका बैंक खाता भी फ्रीज करवा दिया गया।

स्थानीय पुलिस से कार्रवाई नहीं होने का आरोप

पीड़ित के मुताबिक, घटना के बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सूरजपुर कोर्ट के आदेश पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने शनिवार को आरोपी अभिषेक, आकाश, नितेश, शिवम और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण, बंधक बनाने, मारपीट और धमकी देने समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

बिसरख कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img