टीवी चैनल के डायरेक्टर के खिलाफ महिला ने दर्ज करवाया मुकदमा

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर 113 में एक महिला पत्रकार ने एक टीवी चैनल के डायरेक्टर के खिलाफ अश्लील हरकत करने, गाली गलौज करने और धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डीसीपी विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि सेक्टर 75 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली एक टीवी चैनल में काम करने वाली महिला पत्रकार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह “टीवी- 27 ” में काम करती हैं। पीड़िता के अनुसार वर्ष 2023 में शांतनु शुक्ला की नियुक्ति कंपनी के अध्यक्ष एल एन मालिया ने एडिशनल डायरेक्टर के पद पर किया। पीड़िता का आरोप है कि शांतनु शुक्ला ने उसे गलत नजर से देखना शुरू किया। इस दौरान वह इलेक्शन को लेकर प्लान डिस्कस करने के लिए ऑफिस में गई तो शांतनु शुक्ला ने उसे गलत तरीके से छुआ। उसने महिला पत्रकार से कहा कि तुम हमारे साथ क्लब में चलो वहां तुम्हें शराब पिलाऊंगा और गेस्ट हाउस में चलेंगे। इस बात का महिला पत्रकार ने विरोध किया, और उसने शांतनु शुक्ला से बात करना बंद कर दिया। डीसीपी ने बताया कि महिला पत्रकार का आरोप है कि शांतनु शुक्ला ने उसे लखनऊ में होने वाले इवेंट में जाने के लिए जबरन दबाव बनाया। उसने कहा कि तुम मेरे साथ चलो। उन्होंने बताया कि महिला पत्रकार ने जब मनाकर दिया तो उसने उसके साथ गाली-गलौज की और धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसकी बच्चे के अपहरण करने की धमकी देता है। उन्होंने बताया कि इस मामले में शांतनु शुक्ला के खिलाफ धारा 354, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस बाबत बात करने का प्रयास किया गया तो शांतनु शुक्ला संपर्क नहीं हो पाया।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img