नोएडा में गर्मी बढ़ते ही बढ़ी बीयर डिमांड, लेकिन नुकसान जानकर उड़ जाएंगे होश

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा में गर्मी शुरू होते ही ठंडी बीयर की डिमांड बढ़ गई है। बीयर और शराब के शौकीनों को लगता है कि गर्मी में बीयर पीना फायदेमंद होगा। उनका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। लेकिन ऐसा नहीं है। डॉक्टरों की मानें तो ठंडी बीयर पीने से गर्मी से राहत तो मिल सकती है, लेकिन ज्यादा पीना हानिकारक साबित हो सकता है। बीयर अधिक पीने से आपके शरीर में कई बीमारियां घर कर जाती है। जिसका नुकसान बीमार होने पर पता चलता है। डॉक्टरों के मुताबिक बीयर भी शराब की तरह ही नुकसानदायक होती है। यह बीयर आपको बीमार और बहुत बीमार कर सकती है।
नोएडा, ग्रेटर नोएडा में बीयर पीने का यह चलन काफी आम है। कंपनियों या फैक्ट्रियों में काम खत्म करने के बाद लोग गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडी बीयर में सुकून तलाशते हैं। हालांकि, हकीकत इसके उलट है। बीयर भी सामान्य शराब की तरह ही शरीर को नुकसान पहुंचाती है। कुछ समय बाद बीयर में मौजूद अल्कोहल शरीर को डिहाइड्रेट करने लगता है। इससे शरीर में कमजोरी आने लगती है। क्योंकि बीयर पीने से पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की जरूरत पूरी नहीं हो पाती। शरीर में पानी की कमी से पेट से जुड़ी बीमारियां भी हो सकती हैं। इसके विपरीत अपनी दिनचर्या में ताजे फलों का जूस, शिकंजी, सौंफ का शर्बत शामिल करें।

भारी-भरकम लोगों को ज्यादा नुकसान
जिला संयुक्त अस्पताल में एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटी (एटीएफ) की प्रभारी डॉ. स्वाति त्यागी का कहना है कि उनके पास ऐसे कई मरीज आते हैं जो बीयर को शराब से कम नुकसानदेह मानते हैं। इनमें से ज्यादातर मरीजों को फैटी लीवर की समस्या होती है। बीयर पीने का यह भी एक बड़ा नुकसान है। अगर आपका वजन ज्यादा है। ऐसे में बीयर का नुकसान कहीं ज्यादा बढ़ जाता है जो आपके दिल और लीवर दोनों को गंभीर बीमारी दे सकता है। ऐसे में यही सलाह है कि बीयर पीने से दूर रहें।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा बीयर की दुकानों पर लगता है मेला
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में शाम होते ही बीयर की दुकानों के बाहर लंबी लाइनें लगना शुरू हो जाती हैं। जो देर रात तक जारी रहती हैं। नोएडा में सेक्टर 18, 15, 16, 8, सेक्टर 66 मामूरा, सेक्टर 57 बिशनपुरा, अट्टा, सर्फाबाद, गढ़ी चौखंडी, भंगेल, सलारपुर, सदरपुर, छलैरा जैसे प्रमुख इलाकों में यह नजारा आम है। इसी तरह ग्रेटर नोएडा में दादरी, कासना, जारचा, जेवर, दनकौर, बिलासुपर, रबूपुरा आदि कस्बों में शाम होते ही बीयर की दुकानों पर लंबी लाइनें लग जाती हैं।
बीयर की मांग इतनी है कि कुछ ही देर में ठंडी बीयर भी मिलनी भी बंद हो जाती है।

बीयर की बिक्री में 15-17 फीसदी की बढ़ोतरी
शराब विक्रेता कल्याण संघ के मीडिया प्रभारी देवेश जायसवाल कहते हैं कि गर्मियों में बीयर की मांग बढ़ जाती है। अभी बीयर की बिक्री में 15-17 फीसदी की बढ़ोतरी हो रही है। गौतमबुद्ध नगर के आंकड़ों पर नजर डालें तो अकेले अप्रैल और मई माह में लोगों ने 102.35 लाख बीयर पी है।

Hot this week

Ranji Trophy Record: चिन्मय सुतार ने 400 रन बनाकर रचा इतिहास, 78 साल बाद रणजी ट्रॉफी में दोहराया गया बड़ा कारनामा

रणजी ट्रॉफी में चिन्मय सुतार की 400 रन की पारी चर्चा का विषय बन गई है। उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रदर्शन ने एक ऐसा दुर्लभ रिकॉर्ड दोहराया है जिसका संदर्भ 78 साल पहले के रणजी इतिहास से जुड़ा है। लंबी पारी के दौरान बल्लेबाज की एकाग्रता और निरंतरता इस उपलब्धि का महत्वपूर्ण पहलू रही। रिकॉर्ड के ऐतिह

Imran Masood on BJP: यूपी चुनाव 2027 से पहले इमरान मसूद का बड़ा दावा, बोले- भाजपा के दफ्तर में टिकट बंटते ही चलेंगे जूते

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की राजनीतिक तैयारियों के बीच कांग्रेस नेता इमरान मसूद के बयान ने चर्चा पैदा की है। भाजपा में टिकट वितरण को लेकर उन्होंने तीखी टिप्पणी की और पार्टी के भीतर संभावित असंतोष का दावा किया। यह उनका राजनीतिक आकलन है; इसे किसी भविष्य की घटना की पुष्टि के रूप में नहीं देखा जा

Topics

Kovalam Spa Case: केरल में नाबालिग लड़की के यौन शोषण के आरोप में दो स्पा संचालक गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड से छिपाई गई उम्र

केरल के कोवलम में नाबालिग लड़की के कथित यौन शोषण से जुड़े मामले में पुलिस ने दो स्पा संचालकों को गिरफ्तार किया है। जांच में लड़की की उम्र छिपाने के लिए कथित तौर पर फर्जी आधार कार्ड के इस्तेमाल का आरोप सामने आया है। पुलिस आरोपों से संबंधित दस्तावेजों, संचालकों की भूमिका और अन्य साक्ष्यों की जांच कर र

CJP Leaders Custody: सौरव दास और आशुतोष रांका को अदालत से झटका, दो दिन और तिहाड़ जेल में रहेंगे

सीजेपी से जुड़े सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत के मामले में अदालत से फिलहाल राहत नहीं मिली है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दोनों को दो दिन और तिहाड़ जेल में रहना होगा। प्रकरण से जुड़े कानूनी तर्क, हिरासत की अवधि और आगे की सुनवाई की स्थिति न्यायिक प्रक्रिया के अधीन है।

Saharanpur Road Accident: आगरा से मसूरी घूमने निकले पांच दोस्तों की थार कार का भीषण हादसा, तीन की मौत और दो गंभीर घायल

आगरा से मसूरी की ओर घूमने जा रहे पांच दोस्तों की थार कार सहारनपुर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में तीन युवकों की मौत हुई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवारों में शोक का माहौल है। दुर्घटना कैसे हुई और इसके लिए किन परिस्थितियों ने भूमि
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img