तीनों जोन में शराब पी रहे 169 लोगों पर एक्शन , 577 वाहनों के काटे चालान

अमर सैनी

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के तीनों जोन में ऑपरेशन स्ट्रीट सेफ अभियान चलाया गया है। इस दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे 169 लोगों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। साथ ही 577 वाहनों के चालान भी काटे गए और 15 वाहन सीज किए गए। बताया जा रहा है कि नोएडा पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

नोएडा जोन में डीसीपी रामबदन सिंह के नेतृत्व में अलग-अलग जगहों पर चेकिंग के दौरान कुल 1357 वाहनों की जांच की गई और 263 वाहनों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान नोएडा जोन में कुल 09 वाहन सीज किए गए। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे 41 लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। सेंट्रल जोन में डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी के नेतृत्व में सेंट्रल नोएडा जोन में अलग-अलग जगहों पर कुल 1160 वाहनों की चेकिंग की गई। 198 वाहनों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सेंट्रल नोएडा जोन में कुल 04 वाहन सीज किए गए। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे 119 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

ग्रेटर नोएडा जोन में एक्शन
ग्रेटर नोएडा जोन में डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मिया खान के नेतृत्व में अलग-अलग जगहों पर कुल 1231 वाहनों की चेकिंग की गई और 116 वाहनों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान ग्रेटर नोएडा जोन में कुल 02 वाहन सीज किए गए। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे 9 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस इन सभी लोगों को पकड़कर थाने ले आई और उन्हें भविष्य में खुले में शराब न पीने की हिदायत दी गई।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img