तीन मंजिला बिल्डिंग गिरी, तीन लोगों को रेस्क्यू कर निकाला

अमर सैनी
नोएडा। थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में सोमवार शाम तीन मंजिला बिल्डिंग गिरने से हड़कंप मच गया। इस दौरान बिल्डिंग के मलबे में कुछ लोग भी दब गए। सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पुलिस अधिकारियों के साथ फायर की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीन लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया है। जबकि पुलिस के मुताबिक एक अन्य युवक मलबे में दबा है, जिसकी तलाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक थाना सेक्टर 63 क्षेत्रान्तर्गत हनुमान मंदिर के पास बहलोलपुर में सोमवार शाम एक खाली प्लॉट की नींव खोदी जा रही थी। प्लॉट के बगल में एक तीन मंजिला मकान था। नींव खोदने के दौरान तीन मंजिला ढह गया, जिससे नींव खोद रहे करीब चार लोग मलबे में दब गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई है। घटना के बाद इलाके में भी हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कुछ देर बाद पुलिस ने मलबे में दबे दो लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचा दिया। बताया जा रहा है कि दोनों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि मलबे में दो और लोगों की मलबे में दबे हैं। पुलिस टीम जेसीबी के जरिए उन दोनों को मलबे में तलाश रही है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
बताया जा रहा है कि एक वीरेंद्र नामक युवक अभी भी मलबे में दबा है। युवक के परिजन घटनास्थल पर मौजूद हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस और अन्य लोग परिजनों को समझाने में जुट हैं। वहीं, सीएफओ प्रदीप चौबे का कहना है कि घटना में तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक वीरेंद्र नामक युवक लापता है। पुलिस उसे मलबे में तलाश कर रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img