राज्यउत्तर प्रदेश

Jewar Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षा के लिए तैनात होंगे एमआरओवी रोबोट

Jewar Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षा के लिए तैनात होंगे एमआरओवी रोबोट

Related Articles

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुरक्षा अब अत्याधुनिक रोबोटिक सिस्टम के हवाले होगी। बम और संदिग्ध वस्तुओं की पहचान व निष्क्रिय करने के लिए मिनी रिमोटली ऑपरेटेड व्हीकल (एमआरओवी) तैनात किए जाएंगे। बीते दिन एयरपोर्ट पर एमआरओवी का प्रदर्शन किया गया, जिसे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने अपने एक्स हैंडल पर भी साझा किया है। यह चार-पहिया रोबोट सिस्टम किसी भी इलाके में आसानी से काम कर सकता है। इसके रोबोटिक आर्म 20 किलो तक की वस्तु को 2.5 मीटर और 9 किलो तक की वस्तु को 4 मीटर दूर से उठा सकते हैं। वाटर जेट डिसरप्टर तकनीक से यह बम को तुरंत निष्क्रिय करने में सक्षम है। एमआरओवी उच्च स्तरीय कैमरों, नाइट विजन, न्यूक्लियर-बायोलॉजिकल-केमिकल रेकनाइसेंस तकनीक, पोर्टेबल एक्स-रे डिवाइस और शॉटगन से लैस है। इसे 500 मीटर दूर से रिमोट के जरिए ऑपरेट किया जा सकता है और इसका बैटरी बैकअप तीन घंटे का है।

नोएडा एयरपोर्ट पर पहले चरण में ऐसे छह एमआरओवी तैनात किए जाएंगे। सुरक्षा एजेंसी को एयरपोर्ट शुरू होने से पहले ही यह सिस्टम सौंप दिया जाएगा। एमआरओवी की तैनाती से आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की क्षमता भी बढ़ेगी। सिक्योरिटी डिफेंस सिस्टम द्वारा तैयार यह रोबोट 90 प्रतिशत स्वदेशी पुर्जों से बना है, जिससे यह किफायती भी है। एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि इस तकनीक से यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

 

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button