उद्यमियों में निवेश के प्रति उत्साह

अमर सैनी

नोएडा। एक्सपो मार्ट में सेमीकॉन इंडिया 2024 का आगाज हो गया है। इसे सेमीकंडक्टर हब के रूप में विकसित करने के लिए भारत समेत 29 देशों के उद्यमी 13 सितंबर तक गौतमबुद्ध नगर और यूपी में निवेश की संभावनाएं तलाशेंगे। उद्यमियों में भी निवेश को लेकर काफी उत्साह दिख रहा है। बुधवार को मुख्यमंत्री ने निवेशकों से मुलाकात की। उन्होंने उन्हें यूपी में निवेश के साथ सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

गौतमबुद्ध नगर समेत देशभर में नई सेमीकंडक्टर इकाइयां शुरू करने पर जोर दिया जा रहा है। यमुना विकास विकास प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-28 और सेक्टर 10 में सेमीकंडक्टर इकाइयां लगाने के लिए अब तक पांच कंपनियों ने आवेदन किया है। यमुना सिटी के सेक्टर 10 में 1000 एकड़ में सेमीकंडक्टर इकाई लगाने की योजना है। फिलहाल 450 एकड़ क्षेत्र में कंपनियों के आवेदन मिले हैं। गुजरात में देश की पहली सेमीकंडक्टर उत्पादन इकाई लगाई जा रही है। अब प्रदेश में पहला सेमीकंडक्टर पार्क विकसित किया जाएगा। 100 प्रतिशत एफडीआई (प्रत्यक्ष विदेशी निवेश) के तहत उत्तर प्रदेश सरकार कंपनी को 75 प्रतिशत भूमि अनुदान, 100 करोड़ पूंजी अनुदान, शोध एवं विकास के लिए दो करोड़, दस साल तक पीएफ और अन्य लाभ देगी। कंपनी को भारत सरकार से लाभ प्राप्त करने की छूट भी मिलेगी। इस अवसर पर उद्यमियों ने भी काफी उत्साह दिखाया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img