शराब का ठेका बंद कराने को लेकर की महिलाओं ने की नारेबाजी

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में रविवार को नटों की मढ़ैया गांव में महिलाओं ने शराब के ठेके के खिलाफ जमकर हंगामा काटा। महिलाओं ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस बीच किसी ने मोबाइल से हंगामे का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा जल्द ही ठेके का स्थानांतरित करने का आश्वासन मिलने के बाद लोग शांत हो गए।

रविवार को गांव की महिलाएं और युवा एक जगह इकट्ठा हुए। इसके बाद सभी शराब के ठेके के पास पहुंचे। महिलाओं ने ठेका बंद कराने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। महिलाओं का कहना है कि शराब के ठेके की वजह से गांव का माहौल खराब हो गया है। गांव आसमाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। शाम के समय गांव की महिलाएं और बच्चियां ठेके के सामने से नहीं गुजर सकती हैं। यहां आए दिन शराबियों में मारपीट होती रहती है। कई बार पुलिस से भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। इस मामले में पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच के दौरान शराब के ठेके के आस-पास के सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर पाया गया कि ग्राम नट मढैया में शराब का ठेका निर्धारित समय पर खुलता व बंद होता है। स्थानीय निवासियों द्वारा उक्त शराब के ठेके को यहां से स्थानांतरित करने के लिए आबकारी विभाग को प्रार्थना पत्र दिया गया है। शांति व्यवस्था स्थापित है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img