सीमा की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है, गुलाम हैदर ने फिर दी धमकी

अमर सैनी

नोएडा। पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर को एक साल हो गए हैं। बीते हफ्ते सीमा और सचिन ने पहली सालगिरह के मौके पर खूब जश्न मनाया। लेकिन ये सब सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा। वह लगातार अपना गुस्सा निकाल रहा है। इसी बीच मंगलवार को गुलाम ने वीडियो जारी कर कहा कि सीमा ने अब बेशर्मी की हद की है। जो वह कर रही है, उसकी माफी नहीं हो सकती। साथ ही गुलाम ने धमकी देते हुए कहा कि सीमा के अच्छे दिन खत्म हो चुके हैं और उसकी उलटी गिनती शुरू होने वाली है। वह जेल जाएगी और मेरे बच्चे मुझे वापस मिलेंगे। बीते दिनों जब सीमा ने दोबारा शादी की तो गुलाम ने कहा, ‘मैंने देखा कि हाल ही में सचिन और सीमा ने फिर से शादी की है। इसका वीडियो भी सामने आया है।

उसने कहा, ‘पहले कहा गया कि पिछले साल नेपाल में शादी हुई, फिर अब दोबारा शादी की। मुझे लगता है कि कुछ दिन बाद ये लोग तीसरी बार फिर से शादी करें। ये लोग अब खुद फंसने लगे हैं। ये कानूनी पंजे में फंस रहे हैं तो अब ये सब कह रहे हैं। इनको लग रहा है कि ये शादी का बहाना करके बच जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं होने वाला है।’ उसने कहा, ‘मुझे नहीं समझ आ रहा है कि क्या ड्रामा चल रहा है। ये सब वीडियो से सीमा खुद ही फंस रही है।गुलाम आगे कहता है, ‘सीमा को ऐसी सजा मिलेगी कि वो मुंह दिखाने के काबिल नहीं रहेगी। गुलाम ने वकील एपी सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ये सब वही करा रहे हैं। वे सीमा को फंसा रहे हैं और सीमा उनके जाल में फंस रही है।’ उसने कहा कि सीमा को लगता है कि वकील एपी सिंह उनका भला चाहते हैं लेकिन वो सिर्फ सीमा का इस्तेमाल कर रहे हैं और सीमा हो रही है। गुलाम हैदर ने ये भी कहा कि वो अपने बच्चों को कभी नहीं छोडेगा और मरते दम तक अपने उनके लिए लड़ना जारी रखेगा।साथ ही भारतीय कोर्ट पर अविश्वास जताते हुए कहा कि उसे भारत की अदालतों पर भरोसा है। सीमा को छिपने का रास्ता नहीं मिलेगा और सचिन भी इसमें फंस चुका है। हैदर ने दावा किया कि सचिन ने ऐसा कदम उठाया है जिसका बहुत बुरा अंजाम होने वाला है। बता दें कि सीमा और सचिन ने बीते साल 12 मार्च 2023 को नेपाल के एक मंदिर में शादी कर ली थी।

Hot this week

New Delhi : शीतकालीन सत्र से पहले विदेश दौरे पर उठे सवाल, तीन बड़े बिलों पर टिकी नजर

New Delhi (अमित धर द्विवेदी) : संसद के आगामी शीतकालीन...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img