शक्ति रानी शर्मा के कार्यक्रमों में लोगों का सैलाब देखकर विरोधियों के हौसले पस्त

शक्ति रानी शर्मा के कार्यक्रमों में लोगों का सैलाब देखकर विरोधियों के हौसले पस्त

– राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शक्ति रानी शर्मा की जीत एक तरह से तय है।

 

रिपोर्ट :कोमल रमोला

कालका 26 सितंबर : बीजेपी प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा की कैम्पेनिंग ज़ोरों पर है। मूसलाधार बारिश में भी जोश कम नहीं हो रहा है। गुरुवार को शक्ति रानी शर्मा परिवार सहित सड़कों पर निकली और लोगों से कालका के विकास पर चर्चा की। इस दौरान वे पिंजौर के वार्ड 7 के एमसी संजीव कौशल के घर परिवार सहित पहुंची। यहां उन्होंने लोगों को भाजपा की नीतियों और योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही वे वार्ड नंबर 5 के एमसी नरेंद्र नंबरदार के निवास अपने परिवार सहित पहुंची। यहां उन्होंने चाय पर चर्चा की।

प्रचार के दौरान वे गांव चिक्कन पहुंची और वहां उन्होंने लोगों के साथ पीएम का मेरा बूथ सबसे मज़बूत कार्यक्रम सुना। उन्होंने घर की महिलाओं से की मुलाक़ात और बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। गुरुवार को शक्ति रानी शर्मा ने डखरोग, बघारनी, जटवाला, चिक्कन, दीवान वाला, नरैनूवाला, मगनीवाला, धामसू, जबरोट, बक्शीवाला, जोहड़ी वाला में प्रचार किया।

भाजपा द्वारा कालका से चुनावी रण में उतारी गई दिग्गज नेता और अंबाला की मेयर शक्ति रानी शर्मा निरंतर चर्चा में हैं। जिस तरह से चुनावी कैंपेन के दौरान उनके कार्यक्रमों और मीटिंग्स में भारी भीड़ दिख रही है उस से एक तरह से उनकी जीत तय मानी जा रही है। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों का सैलाब देखकर विरोधियों के हौसले पस्त नजर आ रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य को देखते हुए राजनीतिक विश्लेषकों का भी मानना है कि उनकी जीत एक तरह से तय है

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img