Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

सांसद कार्तिकेय शर्मा ने किया शक्ति रानी शर्मा के लिए तबातोड़ प्रचार

सांसद कार्तिकेय शर्मा
सांसद कार्तिकेय शर्मा ने किया शक्ति रानी शर्मा के लिए तबातोड़ प्रचार

सांसद कार्तिकेय शर्मा ने किया शक्ति रानी शर्मा के लिए तबातोड़ प्रचार

रिपोर्ट: कोमल रमोला

कालका 26 सितंबर :

सांसद कार्तिकेय शर्मा ने गुरुवार को कालका बाजार में डोर टू डोर प्रचार किया। भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए तबातोड़ प्रचार के बीच बीजेपी की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जन जन को बताया जा रहा है।

चुनाव प्रचार में कालका के विकास का रोडमैप लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहे सांसद कार्तिकेय शर्मा। गुरुवार को उन्होंने डोर-टू-डोर जनसंपर्क परवाणु बैरियर से शुरू किया। इसके बाद सूरजपुर, नंदपुर कैदारपुर पिंजौर, धामला और शाम को सूरजपुर में प्रचार किया।

सांसद कार्तिकेय ने शक्ति रानी शर्मा के लिए वोट की अपील की और कहा कि भाजपा ही क्षेत्र का विकास करवा सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायक बहाने करते रहे कि उनकी सरकार नहीं है। विधायक ने 31 साल में बहानेबाजी के अलावा कुछ नहीं किया। मेरी माता और मैं आपके लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। कालका विधानसभा को 1 नम्बर पर लाना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि नशे से हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को बचाना है 8 तारीख तक का समय नशा तस्करों के पास है कालका विधानसभा छोड़ने का। पर वह अभी से पलायन करना शुरू कर चुके है उन्हें पता है हमारे आते ही वह विधानसभा से बाहर हो जाएंगे।

सांसद ने कहा कि एचएमटी का मुद्दा मैंने उठाया, इंडस्ट्रियल ग्रोथ को लेकर लगता केंद्र के साथ संपर्क में हूँ। कर्मचारियों की वीआरएस और ग्रजयूटी का मुद्दा भी उठाने का काम करके पूरा करवाएंगे। सांसद ने कहा कि जैसे उनके पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने अम्बाला में विकास करवाया उसी तर्ज पर कालका विधानसभा के सभी क्षेत्रों का विकास हम करेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *