सीएम योगी आदित्यनाथ का बनाया डीप फेक वीडियो,आरोपी गिरफ्तार

अभिषेक ब्याहुत

नोएडा। लोकसभा चुनाव के बीच दिग्गज नेताओं के फेक वीडियो बनाने के मामले सामने आ रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह के फेक वीडियो के बाद अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का डीप फेक वीडियो बनाने के मामला सामने आया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक डीप फेक वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर अपलोड कर दिया गया। इस मामले में नोएडा एसटीएफ ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया और पोस्ट करने वाले आरोपी श्याम किशोर गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, 1 मई को नोएडा बरोला के रहने वाले श्याम किशोर गुप्ता ने एक्स हैंडल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का डीप फेक वीडियो अपलोड किया था। इस डीप फेक वीडियो में पुलवामा के वीर जवानों की पत्नियों का मंगलसूत्र आदि की बात की जा रही है। नहीं चाहिए भाजपा। भाजपा हटाओ, देश बचाओ, आदि बातें कहीं जा रही हैं। ट्विटर हैंडल पर पोस्ट करने वाले ने लिखा कि क्या यह वीडियो सही है। अगर सही है तो जनता अंधभक्त है।वीडियो को यूपी भाजपा, पीएमओ, सीएम यूपी आदि को टैग किया गया है। नोएडा एसटीएफ के एसीपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि एसटीएफ की तरफ से इस मामले में साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है और इस मामले में बरोला नोएडा के निवासी श्याम गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है। प्राथमिक जांच में यह पता चला है कि यह डीप फेक वीडियो है और एआई जेनरेटेड है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img