सर्फाबाद में सीवर और जलापूर्ति की समस्याओं का होगा समाधान, प्राधिकरण ने लिया जायजा

अमर सैनी

नोएडा। गांव सर्फाबाद में लंबे समय से चली आ रही जल और सीवर की समस्याओं का समाधान जल्द ही होने की उम्मीद जगी है। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता की अगुवाई में नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र की जल आपूर्ति और सीवर व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के बाद प्राधिकरण के अधिकारियों ने ग्राम का दौरा कर गंगाजल आपूर्ति की संभावनाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मौजूदा जल आपूर्ति व्यवस्था, पाइपलाइन नेटवर्क और सीवर लाइन की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही, उन्होंने गंगाजल आपूर्ति के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे के विकास की योजना पर भी विचार-विमर्श किया। प्राधिकरण के अधिकारियों ने ग्रामवासियों को आश्वासन दिया कि सभी आवश्यक कार्य शीघ्र ही पूरे कर लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाएगा, जिससे क्षेत्र के निवासियों को जल्द से जल्द बेहतर जल आपूर्ति की सुविधा मिल सके। इस दौरान विकास यादव, सतवीर यादव, विजयपाल, जयवीर, वीरपाल, संतराम, रामी सिंह, कालूराम और मुकेश सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img