यूपी, नोएडा: बांग्लादेशी हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर लोगों में दिखा आक्रोश

अमर सैनी

यूपी, नोएडा। बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ लगातार बढ़ रहे अत्याचारों और संत चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी की गिरफ़्तारी के विरोध में रविवार को नोएडा सेक्टर-33ए के पार्क में एक विशाल आक्रोश सभा का आयोजन किया गया। इस सभा का नेतृत्व श्री सनातन धर्म रक्षा समिति ने किया, जिसमें जिले भर से हजारों सनातन हिंदू समाज के लोग शामिल हुए।

सभा में विभिन्न वक्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं के धार्मिक प्रतीकों को नष्ट किए जाने और सुनियोजित इस्लामीकरण के प्रयासों पर गंभीर चिंता व्यक्त की। ब्रिगेडियर संजय अग्रवाल ने कहा, “हमारे शास्त्र बताते हैं कि धर्म की रक्षा के लिए शस्त्र उठाना उचित और धर्म संगत है। यदि हमारा धर्म सुरक्षित है, तो हम भी सुरक्षित हैं।” उन्होंने समाज में जागरूकता और धर्म के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया। नोएडा इस्कॉन मंदिर के प्रवक्ता बुद्धिमत्ता दास ने कहा, “यह आंदोलन केवल इस्कॉन संस्था के लिए नहीं, बल्कि पूरे मानवता की सुरक्षा के लिए है। भारत चाहे तो बांग्लादेश हिंदुओं पर अत्याचार करने की हिम्मत नहीं कर सकता। ब्रह्मकुमारी की बहन संध्या ने आध्यात्मिक जागरूकता को विश्व शांति की कुंजी बताया, जबकि आरएसएस के कृपाशंकर ने कहा, “आज भारत की नारी मां सरस्वती, लक्ष्मी और दुर्गा के रूप में जाग चुकी है। यह जनआक्रोश व्यर्थ नहीं जाएगा।” उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे को उठाने की अपील की। धीरज राणा बाबा बालक नाथ शक्ति पीठ ने कहा कि बांग्लादेशी हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ सभी हिंदू संगठनों को एकजुट होना होगा। श्री सनातन धर्म रक्षा समिति के अध्यक्ष आदित्यकृष्ण गिरी ने कहा, “बांग्लादेश की स्वतंत्रता भारत के सहयोग से संभव हुई थी, लेकिन आज वहां हिंदू अल्पसंख्यकों के साथ जो हो रहा है, वह निंदनीय है।” उन्होंने विश्व के मानवाधिकार संगठनों की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए, इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाने की मांग की।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img