संभल में बवाल के बाद संवेदनशील इलाकों में खाकी ने किया पैदल मार्च

अमर सैनी

नोएडा। यूपी के संभल जिले में जामा मस्जिद पर सर्वे के दौरान हुए बवाल के बाद नोएडा पुलिस कमिश्नरेट अलर्ट हो गई है। नोएडा, सेन्ट्रल नोएडा और ग्रेटर नोएडा जोन में पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च किया है। जिसमें दर्जनों पुलिसकर्मियों ने भाग लेकर नागरिकों को सुरक्षा का एहसास दिलाया। इस दौरान अलग-अलग समुदायों के मोज्जिज लोगों से शांति व्यवस्था कायम रखने की बात की गई है।
गौतमबुद्ध नगर के तीनों जोन में उच्च अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, धार्मिक स्थलों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आसपास पैदल मार्च किया है। इसके अलावा पुलिस विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लगातार नजर रख रही है। किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वाले असामाजिक व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए पूरी टीम बनाई गई है। गौतमबुद्ध नगर के संवेदनशील इलाके जैसे सेक्टर-8, निठारी, ककराला गांव, हल्दौनी, दादरी, जेवर, जारचा, रबूपुरा, दनकौर आदि इलाकों में भी पुलिस पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया। होटलों की चेकिंग की गई और लोगों से संदिग्धों पर नजर रखने को कहा गया।इसके साथ ही असामाजिक तत्वों पर भी नजर रखी जा रही है और उन्हें सख्त चेतावनी दी गई है कि अगर कोई भी व्यक्ति बवाल करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।बता दें कि संभल में रविवार सुबह जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान बवाल हो गया, जिससे पूरे प्रदेश में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। इसे देखते हुए शामली पुलिस ने भी तुरंत मुस्तैदी दिखाई और शहर में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं और किसी भी तरह के बवाल से सख्ती से निपटा जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img